Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही

Weather Update : 12 अक्टूबर से बदलेगा राजस्थान का मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार
मानसून की विदाई के बाद राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ और दिन के तापमान में बढ़ोतरी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 40 और न्यूनतम 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। इस बीच प्रदेश के मौसम में 12 अक्टूबर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में इसका असर दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

हालांकि, फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी
राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य में संचालित घड़ियाल पारिस्थितिकी परियोजना (Gharial Ecology Project) के अंतर्गत मंगलवार को पालीघाट में चम्बल नदी...
राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
मंगलवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद, बुधवार से सामान्य कारोबारी गतिविधियां होंगी शुरू
कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी : 1 की मौत, 5 घायल, हवा में उछलकर बाहर गिरे 3 सवार
चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उदासी धार्मिक यात्रा में आए राजस्थान