इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर

पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना की

इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में इंदिरा एकादशी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के दर्शन कर सुख-समृद्धि और पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना। गोविंद देवजी मंदिर में पंचामृत अभिषेक, लाल पोशाक और विशेष श्रृंगार।

जयपुर। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में इंदिरा एकादशी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि और पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना की। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें नवीन लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। चंदन और ऋतु पुष्पों से मनोरम श्रृंगार कर गोचारण लीला के भाव से आभूषण धारण कराए गए। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित श्री सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में एकादशी उत्सव मनाया जा रहा है।

राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। पुरानी बस्ती स्थित राधा गोपीनाथजी मंदिर में विशेष श्रृंगार हुआ, वहीं चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ? फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 'फॉर्म-7' के थोक दुरुपयोग पर राजग...
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज