विद्युत विभाग की कार्रवाई : मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते पकड़ा 4 लाख से ज्यादा का लगाया जुर्माना

15 किलोवॉट का अघरेलू श्रेणी का विद्युत कनेक्शन

विद्युत विभाग की कार्रवाई : मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते पकड़ा 4 लाख से ज्यादा का लगाया जुर्माना

परिसर में एक थ्री फेज का मीटर लगा हुआ पाया गया, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि मीटर में पल्स नहीं आ रही है।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने राजधानी जयपुर के सांगानेर ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई करते बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता बीएल शर्मा के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता चेतन स्वरूप भंसाली द्वारा कल्याण नगर नेवटा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता संजय चौधरी के परिसर की जांच के दौरान परिसर में एक 15 किलोवॉट का अघरेलू श्रेणी का विद्युत कनेक्शन संचालित मिला।

मौके पर परिसर में एक थ्री फेज का मीटर लगा हुआ पाया गया, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि मीटर में पल्स नहीं आ रही है। टीम द्वारा मीटर को ऊपर व पीछे का कवर हटाकर चैक किया गया तो पाया कि मीटर को काटकर क्षतिग्रस्त किया हुआ है, जिससे मीटर में पल्स ही रिकॉर्ड नहीं हो रही है। मौके पर उपभोक्ता द्वारा मीटर से छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया और कनेक्शन को काटकर मीटर को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में 4 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट
अजमेर कलेक्ट्रेट और दरगाह के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिली है। जयपुर से...
युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति