चांदपोल हनुमान मंदिर में गुम्बद निर्माण से बढ़ी सुंदरता, शनिवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

विशेष दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे

चांदपोल हनुमान मंदिर में गुम्बद निर्माण से बढ़ी सुंदरता, शनिवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

चांदपोल स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हाल ही में बनाए गए भव्य गुम्बद ने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं

जयपुर। चांदपोल स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हाल ही में बनाए गए भव्य गुम्बद ने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। इस नव-निर्मित गुम्बद की भव्यता दूर से ही दृष्टिगोचर होती है, जिससे मंदिर परिसर का आकर्षण और आध्यात्मिक वातावरण और भी प्रभावशाली हो गया है। गौरतलब है कि मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर की पुरातन छवि को बनाए रखते हुए आधुनिक वास्तुशैली के साथ इस गुम्बद का निर्माण कराया है। 

शनिवार को विशेष दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भोर से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने हनुमानजी की आरती, प्रसाद और भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर समिति के अनुसार इस दिन करीब 5,000 से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।

महंत जी ने बताया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में और भर विकास कार्य किए जाएंगे... उन्होंने कहा कि गुम्बद निर्माण भक्तों के सहयोग से ही संभव हो पाया है, स्थानीय नागरिकों और भक्तों ने मंदिर की इस सुंदर पहल की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Tags: temple  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन