दो दिन से कुएं में फंसा था शावक : 70 फीट सूखे गहरे कुंए में उतरकर किया रेस्क्यू, लेपर्ड शावक का स्वास्थ्य परीक्षण

कूथाड़ा के पास मिला लेपर्ड का शव 

दो दिन से कुएं में फंसा था शावक : 70 फीट सूखे गहरे कुंए में उतरकर किया रेस्क्यू, लेपर्ड शावक का स्वास्थ्य परीक्षण

70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे करीब एक साल के नर लेपर्ड को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो दिनों से लेपर्ड शावक इसमें गिरा हुआ था। रेस्क्यू के बाद इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें ये काफी कमजोर दिखा। इसे आवश्यक दवाइयां दी गई। साथ ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया।

जयपुर। अचरोल रेंज के रूंडल नाका के सिरोही ग्राम में गुरुवार को हनुमान मंदिर के पास 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरे करीब एक साल के नर लेपर्ड को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो दिनों से लेपर्ड शावक इसमें गिरा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर एवं विनोद पिंजरे के अंदर बैठकर कुएं में उतरे, जहां लेपर्ड शावक को ट्रेंकुलाइज किया। रेस्क्यू के बाद इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें ये काफी कमजोर दिखा। इसे आवश्यक दवाइयां दी गई। साथ ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। रेस्क्यू टीम में सुरेंद्र सिंह, विनोद गुर्जर के साथ-साथ नाका कुंडल के योगेश छेत्रीय, मुकेश कुमार सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

कूथाड़ा के पास मिला लेपर्ड का शव 
जयपुर में कानोता के पास गुरुवार को लेपर्ड का शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कूथाड़ा के पास सड़क पर इसका शव पड़ा मिला। किसी वाहन की टक्कर से इसकी मौत की संभावना जताई जा रही है। 

झालाना में सफारी के दौरान शिकार करता दिखा लेपर्ड
एक ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर झालाना लेपर्ड रिजर्व में गुरुवार को सफारी के दौरान गेट नम्बर एक के पास मंदिर वाले ट्रैक पर एक लेपर्ड द्वारा चीतल का शिकार करने वाले दृश्य ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। झालाना नाका प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि लेपर्ड काफी देर तक चीतल को मुंह में दबाए बैठा रहा। इसके बाद जंगल में ओझल हो गया। यह दृश्य वाहन चालक असलम खान ने अपने कैमरे में कैद किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश  शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश 
छात्रों को समझाने की कोशिश की और ट्रांसफर को सामान्य प्रक्रिया बताया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन