70 लाख की नकबजनी का खुलासा : ड्राइवर ही निकला मुख्य आरोपी, पुलिस को सहयोग करने का नाटक कर किया गुमराह

घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे या कोई अन्य सुराग नहीं थे

70 लाख की नकबजनी का खुलासा : ड्राइवर ही निकला मुख्य आरोपी, पुलिस को सहयोग करने का नाटक कर किया गुमराह
लालकोठी स्थित ए-5 जेडीए फ्लैट में 20 मार्च 2025 को हुई 70 लाख रुपए की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

जयपुर। लालकोठी स्थित ए-5 जेडीए फ्लैट में 20 मार्च 2025 को हुई 70 लाख रुपए की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी नहीं, बल्कि परिवादी के ही कार चालक पवन कुमार शर्मा ने दिया था। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने परिवादी और पुलिस को लगातार सहयोग करने का नाटक कर गुमराह किया।

घटना का खुलासा ज्योतिनगर थाना पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और सूझबूझ से मात्र 20 दिनों में हो सका। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे या कोई अन्य सुराग नहीं थे, फिर भी टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सोने-चांदी के जेवरात व नकद सहित लगभग 70 लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया गया है।

परिवादी संतोष कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट में बताया कि 20 मार्च को वह परिवार सहित उज्जैन गया था। 21 मार्च को उन्हें जानकारी मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है और सभी लाइट्स जली हुई हैं। घर लौटने पर लाखों के गहने और नकदी गायब मिली। मामले में ज्योतिनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। गहन पूछताछ में ड्राइवर पवन ने अपना जुर्म स्वीकार किया और चोरी किया गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया।

 

Read More जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त

Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...