प्रदेश में फिर बढ़ा गर्मी का असर : कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना,  तापमान में 2 से 10 डिग्री की गिरावट 

हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना

प्रदेश में फिर बढ़ा गर्मी का असर : कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना,  तापमान में 2 से 10 डिग्री की गिरावट 

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50 किमी) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में बदले मौसम के बावजूद आज गर्मी का असर तेज बना हुआ है। धूप में भी तेजी होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटो में आंधी बारिश के कारण तापमान में 2 से 10 डिग्री बड़ी गिरावट और राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अनेक भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी) आकाशीय बिजली/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
 
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी (40-50 किमी) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 6-7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा