गर्मी का असर : 15 दिन में बांधों से 260.48 एमक्यूएम पानी खत्म, प्रदेश के 312 बांधों का कंठ सूखा, 371 आंशिक भरे हुए 

बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 66.85 प्रतिशत पानी

गर्मी का असर : 15 दिन में बांधों से 260.48 एमक्यूएम पानी खत्म, प्रदेश के 312 बांधों का कंठ सूखा, 371 आंशिक भरे हुए 

जल संसाधन विभाग ने बांधों में एक अप्रैल के जलस्तर को लेकर आंकडे जारी किए हैं।

जयपुर। मानसून के दौरान लबालब होने वाले प्रदेश में बांधों में अप्रैल-मई में पानी खत्म होना शुरू हो जाता है अर्थात वर्तमान में प्रदेश के 312 बांध खाली हो गए हैं, जबकि 371 बांध आंशिक भरे हुए हैं। 22 बडेÞ बांधों में वर्तमान में कुल भराव क्षमता का 55.56% पानी बचा हैं, जबकि 30 सितंबर 2024 को 87.16% पानी था। गर्मियों की दस्तक के साथ ही पिछले 15 दिन में बांधों में 260.48 एमक्यूएम पानी की कमी हुई है। जल संसाधन विभाग ने बांधों में एक अप्रैल के जलस्तर को लेकर आंकडे जारी किए हैं।

गर्मी के तेवर हुए तीखे, जैसलमेर में पारा पहुंचा 46 डिग्री
प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का तापमान ज्यादातर इलाकों में अब 40 डिग्री या उसके आसपास पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम मुख्यतया शुष्क रहेगा। हालांकि इस बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से प्रदेश उत्तरी भागों में गुरुवार को आंधी और मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज होने और अनेक भागों में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर जिले में 46 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प