कांग्रेस इकाइयों में भी आमूलचूल परिवर्तन की कवायद तेज : डोटासरा के दिल्ली दौरे से प्रदेश संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, पीसीसी मुख्यालय के गलियारों में चर्चा 

बड़े नेताओं से मुलाकात कर लॉबिंग करने में लगे हुए हैं

कांग्रेस इकाइयों में भी आमूलचूल परिवर्तन की कवायद तेज : डोटासरा के दिल्ली दौरे से प्रदेश संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, पीसीसी मुख्यालय के गलियारों में चर्चा 

पिछले दिनों कई राजस्थान कांग्रेस के नेता संगठन में अहम जिम्मेदारी लेने के लिए दिल्ली पहुंचकर बड़े नेताओं से मुलाकात कर लॉबिंग करने में लगे हुए हैं।

जयपुर। दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने देश और प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों में भी आमूलचूल परिवर्तन की कवायद तेज कर दी है। हाल ही में कई राज्य प्रभारियों को बदलने की दिशा में राजस्थान कांग्रेस में भी बदलाव की आहट नजर आने लगी है। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के दिल्ली दौरे पर जाने के बाद बदलाव की सुगबुगाहट पीसीसी मुख्यालय के गलियारों में बनी हुई है। बदलाव की राजस्थान में भी जल्दी ही संगठन में कई अहम नियुक्तियां और कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले दिनों कई राजस्थान कांग्रेस के नेता संगठन में अहम जिम्मेदारी लेने के लिए दिल्ली पहुंचकर बड़े नेताओं से मुलाकात कर लॉबिंग करने में लगे हुए हैं।

दिल्ली में चल रही चर्चाओं के बीच राजस्थान कांग्रेस में भी कई बड़े बदलाव करने की तैयारी की जा रही है, इसमें अग्रिम संगठनों में भी नए चेहरों को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। पार्टी राजस्थान में भी कई युवा चेहरों को मौका देने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर अभी बदलाव होने के संकेत नजर नहीं आ रहे,क्योंकि डोटासरा जातिगत समीकरण के हिसाब से राजस्थान में भी आलाकमान की नजरों में सही काम कर रहे हैं।

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाने पर जल्दी होगा मंथन
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्दी ही नई नियुक्तियों को लेकर फीडबैक बैठक बुला सकते हैं। इससे पहले मंडल, ब्लॉक और जिलाध्यक्षों के शेष खाली पदों को भरने की कवायद भी पूरी की जाएगी। डोटासरा की फीडबैक मीटिंग में सभी वरिष्ठ नेताओं से मशविरा करने के बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों की छुट्टी कर उनकी जगह नए युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद भी नई नियुक्ति को लेकर फैसला जल्दी लिया जा सकता है। लंबे समय से भंग पड़े विभाग और प्रकोष्ठों का भी जल्दी पुनर्गठन किया जाएगा। 

 

Read More अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राजस्थान पुलिस करेगी राज्य स्तरीय आयोजन, पुलिस सम्मेलन में महिला सुरक्षा पर होगा मंथन

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना