सरकार ने पुलिस, जेल और होम गार्ड कर्मचारियों के मेस भत्ते में की वृद्धि, 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी संशोधित दरें

कर्मचारियों का मेस भत्ता 2700 रुपए प्रति माह किया

सरकार ने पुलिस, जेल और होम गार्ड कर्मचारियों के मेस भत्ते में की वृद्धि, 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी संशोधित दरें
राज्य सरकार ने पुलिस, जेल और होम गार्ड विभाग के कर्मचारियों के मेस भत्ते में वृद्धि की है।

जयपुर। राज्य सरकार ने पुलिस, जेल और होम गार्ड विभाग के कर्मचारियों के मेस भत्ते में वृद्धि की है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से यह संशोधित दरें लागू होंगी। आदेश के अनुसार पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक उप निरीक्षक, उप निरीक्षक और निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों का मेस भत्ता 2400 रुपए से बढ़ाकर 2700 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इसी प्रकार, जेल विभाग में वार्डर, आर्मरर, सीनियर वार्डर, हेड वार्डर, डिप्टी जेलर, जेलर और इंस्ट्रक्टर ग्रेड-II को भी बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।

होम गार्ड विभाग के आरक्षी, आरक्षी ड्राइवर और मुख्य आरक्षी के मेस भत्ते को भी 2400 रुपए से बढ़ाकर 2700 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस वृद्धि को वित्त विभाग के पिछले आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत लागू किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया