बाजार की तेजी का असर, शुद्ध सोना और चांदी एक लाख पार
खरीदारी की रफ्तार को ब्रेक लगा
विलायती बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई।
जयपुर। विलायती बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। शुद्ध सोना 2000 रुपए की छलांग लगाकर एक लाख दो हजार रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 2,000 रुपए बढ़कर 95,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 1400 रुपए उछलकर एक लाख नौ हजार तीन सौ रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार को ब्रेक लगा है। इजरायल के ईरान पर हमला करने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता का दौर शुरू हो गया है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 109300
शुद्ध सोना 102000
जेवराती सोना 95,700
18 कैरेट 81,500
14 कैरेट 64,600
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 19:01:50
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...

Comment List