बूंदी डिपो में थम नहीं रहे बेटिकट यात्रियों के मामले, फिर मिले 15 यात्री बिना टिकट
बसों में बीते सात दिनों के भीतर यह पांचवां बड़ा रेड
राजस्थान रोडवेज के बूंदी डिपो में बिना टिकट यात्रा करने के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।बूंदी डिपो की बसों में बीते सात दिनों के भीतर यह पांचवां बड़ा रेड मार्क है। इन सभी मामलों में 15 या इससे अधिक यात्री बिना टिकट मिले हैं।
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के बूंदी डिपो में बिना टिकट यात्रा करने के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को उदयपुर से कोटा आ रही बूंदी डिपो की बस की जांच में 15 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इन यात्रियों से किराए के रूप में कुल 1820 रुपए वसूल किए गए।बस में बस सारथी नाजिम खान की ड्यूटी थी। मामला सामने आने पर डिपो के प्रबंधक (यातायात) प्रदीप कुमार और कनिष्ठ कार्यदेशक कृष्ण कुमार पांचाल ने संबंधित बस सारथी के खिलाफ रेड मार्क लगाया।
बूंदी डिपो की बसों में बीते सात दिनों के भीतर यह पांचवां बड़ा रेड मार्क है। इन सभी मामलों में 15 या इससे अधिक यात्री बिना टिकट मिले हैं। खास बात यह है कि ऐसे प्रकरण डिपो में संचालित बस सारथी योजना के तहत लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Oct 2026 17:44:43
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति...

Comment List