वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को मिलेगा अच्छा परिणाम, ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश

सूर्य लगभग 30 दिनों तक एक राशि में रहते हैं

वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को मिलेगा अच्छा परिणाम, ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश

व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

जयपुर। ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के मीन राशि में आने से तीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। वहीं सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह हैं। ऐसे में उनके गोचर से प्रभावित होने वाली राशियों के जातकों को समाज में मान-सम्मान और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती हैं। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा के अनुसार कुंडली में सूर्य की स्थिति से व्यक्ति को कॅरिअर और नौकरी में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं और समाज में भी मान-सम्मान मिलता है। सूर्य लगभग 30 दिनों तक एक राशि में रहते हैं और वह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य के मीन राशि में आने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। सूर्य के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति संभव है। कोर्ट में चल रहा मामला पक्ष में आ सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तालाश कर रहे थे, तो कोई ऑफर मिल सकता है।

कर्क राशि
सूर्य के मीन राशि में आने से आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। आपका भक्ति में खूब मन लगेगा। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सिनेमा मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। आप सामान्य से अधिक समय घर पर बिताएंगे। नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल शुभ रहेगा। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

धनु राशि
ज्योतिषियों की मानें तो इस राशि वालों को नौकरी में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि परिवार में किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी तो वह अब समाप्त हो सकती है। कोर्ट में चल रहे मामले से राहत मिल सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। यदि आप लंबे समय से कोई पसंदीदा वस्तु खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसे खरीद सकते हैं। विवाह के लिए किसी योग्य जातक का रिश्ता आ सकता है।

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा- महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व का अवसर

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे