अगले तीन चार दिन जारी रहेगा बारिश का दौर : अलवर, कोटपूतली सहित कई स्थानों पर बारिश, जयपुर में शाम को छाए बादल

प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना

अगले तीन चार दिन जारी रहेगा बारिश का दौर : अलवर, कोटपूतली सहित कई स्थानों पर बारिश, जयपुर में शाम को छाए बादल

भीलवाड़ा के रायला कस्बे में जनता कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का कमरा भरभराकर गिर गया।

जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश का दौर अब थम गया है। वहीं अब कुछ इलाकों में ही बारिश हो रही है। मंगलवार को राजस्थान के अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ में बरसात हुई। उदयपुर में फतहसागर झील के गेट खोले गए हैं। उदयपुर के ही झाड़ोल क्षेत्र में वाकल नदी उफान पर है। वास-नरसिंगपुरा संपर्क सड़क के बीच बनी पुलिया डूब गई है। इसके ऊपर से तेज धार बह रही है। वास और नरसिंगपुरा गांव का संपर्क आपस में कट गया है। भीलवाड़ा के रायला कस्बे में जनता कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल का कमरा भरभराकर गिर गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ था। गनीमत रही कि इसमें कक्षाएं नहीं लगती थीं।

इधर राजधानी जयपुर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप खिली रही और गर्मी का असर बढ़ गया। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाएं चली लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 38 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों और बैंकों को निशाना बनाने की धमकी दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स...
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद
दो लाख में मरम्मत के बाद भी जर्जर कक्षा-कक्ष, असुरक्षित नौनिहाल
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ
करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल