लावारिस पिकअप में मिला 2075 किलो विस्फोटक : बस्सी थाना इलाके में मोहनपुरा पुलिया के पास मिली थी पिकअप

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

लावारिस पिकअप में मिला 2075 किलो विस्फोटक : बस्सी थाना इलाके में मोहनपुरा पुलिया के पास मिली थी पिकअप

नम्बरों के आधार पर हुई जांच में पिकअप ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा की होने का पता चला है।

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में शनिवार देर रात भारी मात्रा में विस्फोटक से भरी लावारिस पिकअप मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त कर पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) को जानकारी दी। पिकअप की जांच की गई तो उसमें 2075 किलो विस्फोटक मिला। इनमें मिले डिब्बों में से दस पर अमोनियम नाईट्रेट और 63 डिब्बों पर हाई एक्सप्लोसिव लिखा था। ये सभी डिब्बे 25 किलो के थे। पुलिस ने बताया कि रात दो बजकर 30 मिनट पर हेडकांस्टेबल श्यामलाल ने फोन कर आगरा रोड स्थित मोहनपुरा पुलिया के पास अंशिका चाय की दुकान के सामने संदिग्ध अवस्था में लावारिस पिकअप के खड़े होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप की जांच की तो उसमें विस्फोटक भरा मिला। बताया जा रहा है इसका उपयोग अवैध माइनिंग में किया जाता है। 

लॉक थी स्टेयरिंग: पिकअप का चालक गायब था और स्टेयरिंग भी लॉक थी। इस कारण पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप को थाने पहुंचाया। नम्बरों के आधार पर हुई जांच में पिकअप ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा की होने का पता चला है।

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
पुलिस टीम ने जांच की तो पिकअप में भरे डिब्बों पर ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव और नीचे सफेद कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट लिखा देखा तो पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। पिकअप में 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टे मिले हैं। कार्टन पर वजन 25 किलो और 10 प्लास्टिक के कट्टों पर 50 किलो लिखा है। इनमें सफेद दानेदार विस्फोटक है, लेकिन इसकी पुष्टि पीईएसओ की ओर से सैंपल जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर इस बात का भी पता लगा रही है कि भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से कहां पहुंचना था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को कभी बंद नहीं करेगा, जबकि तेहरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी...
उत्तर प्रदेश में चलती कार बनी आग का गोला : चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, कार पूरी तरह जलकर खाक
RAS-2024 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय
राज मंदिर में गूंजा ‘अंतस 2’ का जादू : फिल्म को दर्शकों का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तालियों से गूंजा हॉल
जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए 84.54 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, शाहाबाद तहसील के देवरी गांव में भूमि अवाप्ति प्रस्तावित
महिला आरक्षण से जुड़ा विधयेक पारित नहीं होना लोकतंत्र की बड़ी जीत : केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कर रही थी साजिश, प्रियंका ने कहा- यह विपक्ष की एकता की जीत
ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज