जयपुर डेयरी जल संरक्षण में बना रही मिसाल : कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना हैं- श्रुति 

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुंचाएं

जयपुर डेयरी जल संरक्षण में बना रही मिसाल : कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना हैं- श्रुति 

इस अपसर पर प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि जयपुर डेयरी राजस्थान की पहली ऐसी डेयरी इकाई है जिसे भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड 2024 के बेस्ट इंडस्ट्री कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जयपुर। राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने कहा कि जयपुर डेयरी जल संरक्षण के क्षेत्र में जिस प्रतिबद्धता और नवाचार के साथ कार्य कर रही है, वह अन्य सभी जिला संघों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जयपुर डेयरी द्वारा अपनाई गई तकनीकों, संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी की विशेष सराहना की।
राज्य सरकार की ओर से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ जयपुर डेयरी में पौधरोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना रहा। इस दौरान बूथ संचालकों और सरस मित्रों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। पौध वितरण करते हुए मुख्य अतिथियों ने सभी से आग्रह किया कि वे 5 जून से 20 जून तक चलने वाले वंदे गंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा जल और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन जन तक पहुंचाएं।

इस अपसर पर प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि जयपुर डेयरी राजस्थान की पहली ऐसी डेयरी इकाई है जिसे भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड 2024 के बेस्ट इंडस्ट्री कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने हाल ही में डेयरी का दौरा कर जल संरक्षण से संबंधित प्रयासों की सराहना की है। जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया ने घोषणा की कि डेयरी आने वाले समय में जल संरक्षण के क्षेत्र में और भी नवीन प्रयोग व नवाचार करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों, बूथ संचालकों और किसानों से अपील की कि वे जल और हरियाली के इस मिशन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें। कार्यक्रम के अंत में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सभी अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर