जयपुर सहित कई जिलों में आज भी हो रही बारिश, अगले दो दिनों तक जारी रहेगा दौर 

बारिश के कारण मौसम सुहाना, गर्मी से भी राहत

जयपुर सहित कई जिलों में आज भी हो रही बारिश, अगले दो दिनों तक जारी रहेगा दौर 

इसके आगामी 48 घंटो में प-उ-प दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मानसून आज शुक्रवार को भी मेहरबान है। इसके चलते जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है और गर्मी से भी राहत मिली है। इधर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो में तब्दील हो गया है और वर्तमान में उ.प. मप्र व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर अवस्थित है।

इसके आगामी 48 घंटो में प-उ-प दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है। इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर