प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : राहत के आसार नहीं, हीटवेव का रेड अलर्ट 

रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया 

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी : राहत के आसार नहीं, हीटवेव का रेड अलर्ट 

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान से लोगों को दिन और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। जयपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। बीकानेर में बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही, यहां न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज भी बीकानेर, चूरू में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, झुंझुनूं में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी तरफ आज 22 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज बीकानेर, जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिलों के अनेक भागों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। तीव्र हीटवेव, ऊष्णरात्री दौर आगामी तीन दिन जारी रहने व सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटो में 1-2 डिग्री ओर बढ़ोतरी होने व 48 डिग्री के ऊपर दर्ज हो सकता है। अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री, हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में शाम के समय तेज मेघगर्जन व तेज अंधड़ के भी आसार हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
डीएसटी पूर्व और जवाहर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर आदित्य शर्मा (निवासी बंधबारेटा, भरतपुर, हाल शिव कॉलोनी श्याम नगर)...
पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास