सर्दियों में गायों के बचाव के हों पुख्ता इंतजाम : सौम्या

बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है, उनके देखभाल के भी निर्देश दिए

सर्दियों में गायों के बचाव के हों पुख्ता इंतजाम : सौम्या

महापौर ने बलराम सेवा ट्रस्ट को निर्देश दिए कि साफ-सफाई उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाए। 

जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गायों का सर्दी से बचाव करने के लिए पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। जयपुर समारोह के तहत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने हिंगोनिया गौ पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।

महापौर ने गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दुलार भी किया, इसके साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है, उनके भी देखभाल के भी निर्देश दिए। महापौर ने बलराम सेवा ट्रस्ट को निर्देश दिए कि साफ-सफाई उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी