जयपुर मेट्रो का रूट बढ़ाने की योजना, होगा ग्राउंड सर्वे

रोड नंबर-14 (सीकर रोड) और हीरापुरा (अजमेर रोड) तक विस्तार करने की तैयारी

जयपुर मेट्रो का रूट बढ़ाने की योजना, होगा ग्राउंड सर्वे

जयपुर मेट्रो का विस्तार अब रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से जल्द ही ग्राउंड सर्वे करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी।

जयपुर। जयपुर मेट्रो का विस्तार अब रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से जल्द ही ग्राउंड सर्वे करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पहले फेज-2 सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर विद्याधर नगर तक किया गया था। अब इसे रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं टॉक रोड से लेकर 200 फीट चौराहा अजमेर रोड से हीरापुरा बस टर्मिनल तक भी विस्तार करने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट का ग्राउंड सर्वे करवाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी चेक की जाएगी। उसके बाद डीपीआर तैयारी की जाएगी।

एलिवेटेड रोड पर चलाने की योजना 
अंबाबाडी से रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक लगभग सात किलोमीटर बीआरटीएस कॉरिडोर में एलिवेटेड बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट के बनने से एयरपोर्ट, अजमेर रोड, सीकर रोड, दिल्ली रोड पर आने व जाने और रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। वर्ष 2020 में बनाई डीपीआर में सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक के प्रोजेक्ट में 4600 करोड़ लागत थी , लेकिन अब डीपीआर रिवाइज की जा रही है।

गौरतलब है कि अभी मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक (11.3 कि.मी.) सुबह 5.30 से रात 9.30 तक मेट्रो ट्रेने संचालित होती है। इसके साथ ही इसका ट्रांसपोर्ट नगर (दिल्ली बाइपास) और 200 फीट बाइपास तक विस्तार भी किया जा रहा है। इसका कार्य चल रहा है।

Read More पारिवारिक विवाद में पत्नी पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, लगाई आग

इनका कहना है 
जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए जयपुर मेट्रो का रोड नंबर-14 व हीरापुरा तक विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसका सर्वे होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।
-झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री

Read More मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा