भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिजली गुल मामला : घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, ऊर्जा मंत्री ने दी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

अतिरिक्त मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिजली गुल मामला : घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, ऊर्जा मंत्री ने दी दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान बिजली बाधित होने के मामले में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। तकनीकी खराबी से 250 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर ट्रिप हुए, जिससे कई इलाके प्रभावित रहे। मंत्री ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बिजली व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने का भरोसा दिया।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए दोषी अधिकारियों और अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम और जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के अनुसार, 11 जून को शाम 3:57 बजे 400 केवी जीएसएस पर 220 केवी केटीपीएस लाइन के सर्किट ब्रेकर में एसएफ-6 गैस लीकेज की मरम्मत के दौरान आइसोलेटर संचालित किया जा रहा था।

इसी दौरान करंट असंतुलन के कारण 250 एमवीए क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए, जिससे एनपीएच, चंबल, वैशाली नगर, भांकरोटा और पीडब्ल्यूडी बंगला सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था से 10 से 17 मिनट में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, जबकि दोनों ट्रांसफार्मरों को शाम 4:21 बजे दोबारा सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। ऊर्जा मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एमपीटी एंड एस) जयपुर की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो घटना के कारणों की पड़ताल कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय सुझाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: power

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सरकार ने आयात शुल्क में की कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सरकार ने आयात शुल्क में की कमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बीच सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क मूल्य (Import Tariff Value)...
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- अहमदाबाद हादसे की आज तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
रूस में सुदर्शन पटनायक का सम्मान, ग्रैंड सैंड मास्टर कप पाने वाले पहले भारतीय बने
भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती की किसानों को दी ट्रेनिंग, प्रदेशभर से आए किसान
फोन पर बातचीत बंद करने से भड़का युवक : युवती के घर तमंचा लेकर पहुंचा, गोली मारकर किया घायल
कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का गजेन्द्र खींवसर पर जुबानी हमला, कहा- चिकित्सा मंत्री का बयान महिलाओं का अपमान