गहलोत कैबिनेट में आज इन एजेंडों पर लगेगी मुहर....

बैठक में आधा दर्जन विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी।

गहलोत कैबिनेट में आज इन एजेंडों पर लगेगी मुहर....

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में आधा दर्जन विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी। बैठक में पहले गत मंत्रिमण्डल की 52वीं कार्यवाही विवरण की प्रति बैठक में लिये गये निर्णयों के कार्यवाही विवरण की पुष्टि होगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में आधा दर्जन विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी। बैठक में पहले गत  मंत्रिमण्डल की 52वीं कार्यवाही विवरण की प्रति बैठक में लिये गये निर्णयों के कार्यवाही विवरण की पुष्टि होगी। इसके बाद कृषि विभाग के राजस्थान कृषि उपज मण्डी (प्रथम संशोधन) अध्यादेश, 2022 के संबंध में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के  राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम- 1965 के अंतर्गत कार्यरत नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति क्रम अभिनिर्धारित किये जाने के संबंध में, वित्त विभाग के राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि नियम, 2021 में संशोधन संबंधी प्रस्ताव, शिक्षा विभाग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उच्च भुसावर, जिला - भरतपुर का नामकरण स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुसावर जिला - भरतपुर किये जाने, सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग के राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलोजी (R-CAT) संस्थान को सोसाइटी के रूप में स्थापित करने तथा इस सोसाइटी के Bye-Laws के अनुमोदन के सम्बन्ध में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राज्यसभा चुनावों में तीनों प्रत्याशियों की जीत पर भी अनोपचारिक चर्चा सम्भावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल