महिला को गिफ्ट में आईफोन का झांसा, बैंक खाते से 97 हजार रुपए साफ

खाते का एक्सिस अपराधियों के पास चला गया

महिला को गिफ्ट में आईफोन का झांसा, बैंक खाते से 97 हजार रुपए साफ

मोबाइल पर अलिशा सिंह नाम की युवती का कॉल आया और कहा कि आपका नम्बर लक्की कॉन्टेस्ट में सलेक्ट हुआ है। आपको गिफ्ट में आईफोन 15 दिया जाएगा। 

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक महिला को आईफोन का झांसा देकर 97 हजार रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी करने का मामला मिला है। हैड कॉन्सटेबल विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता पल्लवी शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि उसके मोबाइल पर अलिशा सिंह नाम की युवती का कॉल आया और कहा कि आपका नम्बर लक्की कॉन्टेस्ट में सलेक्ट हुआ है। आपको गिफ्ट में आईफोन 15 दिया जाएगा। 

युवती ने 4-5 कॉल किए और मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया, जिसे खोलते ही खाते का एक्सिस अपराधियों के पास चला गया और खाते से 97 हजार रुपए डेविट होने का मैसेज आ गया। ठगी का पता चलते ही पुलिस को सूचना देकर नेट बैंकिंग बंद करवाई। ठगों ने खाते से 50 हजार रुपए कैश विड्रॉल किए और बाकी के रुपए 6 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।  

 

Tags: rupees

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन