जेकेके में तीन दिवसीय मधुरम महोत्सव शुरू : सानिया पाटनकर ने जयपुर घराना गायकी के सौंदर्य से किया सराबोर

विभिन्न रागों में मधुर गायन से श्रोताओं का मन मोहा

जेकेके में तीन दिवसीय मधुरम महोत्सव शुरू : सानिया पाटनकर ने जयपुर घराना गायकी के सौंदर्य से किया सराबोर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई प्रस्तुति में श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से बेहतरीन गायिकी के साथ प्रभु की महिमा का बखान किया गया।

जयपुर। जेकेके की ओर से आयोजित मधुरम महोत्सव की सोमवार को सुरीली शुरुआत हुई। जयपुर घराने की गायिका विदुषी सानिया पाटनकर ने विभिन्न रागों में मधुर गायन से श्रोताओं का मन मोहा। सानिया की प्रस्तुति ने कला प्रेमियों को जयपुर घराने की गायिकी के सौंदर्य से सराबोर किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई प्रस्तुति में श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से बेहतरीन गायिकी के साथ प्रभु की महिमा का बखान किया गया।

वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सानिया पाटनकर ने राग मेघ को अपनी प्रस्तुति का आधार बनाया। उन्होंने झपताल मध्यलय में निबद्ध बंदिश गरजे घटा के जरिए बरसते बादलों की क्रीड़ा का वर्णन किया। राग सूहा कानडा में द्रुत एकताल में बंदिश गाकर उन्होंने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण चरित्र आधारित रचना पेश की। अंत में संत सूरदास के भजन हे गोविंद हे गोपाल.. को गाकर माहौल को कृष्णमय बना दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और पाली समेत 273 निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुरक्षा के...
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव