तीन IAS अधिकारी ट्रेनिग पर जाएंगे मसूरी, दूसरे अफसर देखेंगे उनका कामकाज

इस अवधि में उनका कामकाज दूसरे अफसरों को सौंपा गया

तीन IAS अधिकारी ट्रेनिग पर जाएंगे मसूरी, दूसरे अफसर देखेंगे उनका कामकाज

तीन आईएएस अधिकारी टीकमचंद बोहरा, शाहीन अली खान और हेमपुष्पा शर्मा 5 मई से 13 जून तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे

जयपुर। तीन आईएएस अधिकारी टीकमचंद बोहरा, शाहीन अली खान और हेमपुष्पा शर्मा 5 मई से 13 जून तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे। इस अवधि में उनका कामकाज दूसरे अफसरों को सौंपा गया है। टीकमचंद बोहरा के एमडी, राजफैड पद का अतिरिक्त प्रभार आईएएस मोहम्मद जुनैद को सौंपा गया है। शाहीन अली खान के एड्स नियंत्रण सोसाइटी प्रोजेक्ट निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार आईएएस डॉ. टी. शुभमंगला को दिया गया है। शुभमंगला को एसीआईओ स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हेमपुष्पा शर्मा के एसआईपीएफ निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार डॉ. खुशाल यादव को दिया गया है।

कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से शनिवार इसके आदेश जारी किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नई प्रशासनिक नीतियों और प्रबंधन कौशल में दक्ष किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें कौनसी फ्लाइट रही रद्द जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें कौनसी फ्लाइट रही रद्द
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया