हथियार की नोक पर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

जेब से 4500 रुपए और मोबाइल छीन लिया

हथियार की नोक पर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान जगहों पर घूमकर रात में आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर रुपए छीनते हैं। 

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने मंगलवार को हथियार की नोक पर लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी नाहर सिंह (20) सपोटरा करौली हाल जगतपुरा, बृजलाल उर्फ  गोलू (19) सपोटरा करौली और दीपक शर्मा (18) थानागाजी अलवर हाल जगतपुरा का रहने वाला है।  पुलिस उपायुक्त पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 21 मई, 2023 को परिवादी कैलाश सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह 21 मई, 2023 की रात दो बजे बाइक से घर आ रहा था। सीबीआई फाटक के पास आधा दर्जन युवकों ने रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसके सिर में देसी कट्टे की मारी। हथियार की नोक पर मेरी जेब से 4500 रुपए और मोबाइल छीन लिया। इस पर पुलिस ने जांच कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान जगहों पर घूमकर रात में आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर रुपए छीनते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
जेवराती सोना 1200 रुपए टूटकर 1,26,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 500 रुपए फिसलकर 1,97,500 रुपए प्रति किलो रही।...
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश
कोहड़ीझर माईकों स्टोरेज टैंक परियोजना के लिए भूमि अर्जन की अधिसूचना जारी, जल संसाधन विकास को मिलेगी गति
MNREGA विवाद पर राहुल, प्रियंका गांधी का चौंकाने वाला बयान, कहा-नाम बदलना केंद्र सरकार की सनक
'G-RAM-G’ बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा: MGNREGA का नाम बदलने पर शशि थरूर का पहला रिएक्शन, बोलें-महात्मा गांधी की विरासत का अपमान करना सही नहीं
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित 
चिकित्सा सेवाओं को ड्रोन से मिलेगी रफ्तार : कैडेवर अंग, लैब सैंपल पहुंचाने और सुरक्षा निगरानी ड्रोन के जरिए होगी