चलते ट्रक का टायर फटा, कार से टकराया महिला सहित तीन लोगों की मौत

लखनऊ से खाटू श्यामजी जा रहा था परिवार

चलते ट्रक का टायर फटा, कार से टकराया महिला सहित तीन लोगों की मौत
इसमें राहुल उम्र 36 वर्ष, पारुल उम्र 32 वर्ष और उनकी मां रामली 53 वर्ष की मौत हो गई।

जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बालक व दो अन्य लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक और दुर्घटना हुई, जिसमें एक खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक दौसा मनोहरपुर हाईवे पर जा रहा था। रतनपुरा गांव के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे वे अनियंत्रित हो गया और कार से जा टकराया। सूचना के बाद रायसर थाना पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल एक बालिका सहित अन्य दो लोगों का उपचार किया जा रहा है। रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर लखनऊ से खाटू श्याम जी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे रतनपुरा गांव के पास यह दुर्घटना हो गई। इसमें राहुल उम्र 36 वर्ष, पारुल उम्र 32 वर्ष और उनकी मां रामली 53 वर्ष की मौत हो गई। जबकि बिंदिया उम्र 29 वर्ष, रंजीत उम्र 27 वर्ष और सात्विक उम्र 4 वर्ष घायल हो गया। जिनका उपचार जारी है।

खड़े टेलर में जा घुसा दूसरा ट्रेलर 
दौसा मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावनी गांव पर खड़े ट्रेलर में दूसरा तेज रफ्तार ट्रेलर टकरा गया। उसमें चालक और परिचालक फंस गए। सूचना पर आंधी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैलर में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकालाकर उपचार के लिए भेजा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य