टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा- यह सरकार बिजली पर चर्चा करवाने से डर रही

सरकार सत्ता के नशे में चूर है

 टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा- यह सरकार बिजली पर चर्चा करवाने से डर रही

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए जूली ने कहा कि आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। जो सरकार पहले दिन घिरी, वह आज भी घिर रही है। प्रश्न काल में उनके मंत्री जवाब नहीं दे पाए। विशेष रूप से बच्चों से जुड़े हुए सवालों के जवाब और स्कॉलरशिप से जुडा सवाल हैं। जब मैंने पूछा तो मंत्री बात नहीं रख पाए सरकार के पास कोई तैयारी नहीं है। बिजली पानी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए यह सरकार बिजली पर चर्चा करवाने से डर रही है। सप्लीमेंट्री सवाल पूछने से भी हमें रोका जा रहा है। मंत्रियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। बिजली पर चर्चा करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिजली पर चर्चा नहीं की गई। विधानसभा में हर पंचायत में कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। सप्लीमेंट्री पूछना मेरा और विपक्ष का अधिकार है। यहां कोई क्लास नहीं चल रही की किताब पढ़ कर पूछा जाए।
 
इन मुद्दों पर भी सरकार पर जुबानी हमला बोला
जूली ने कहा कि कोचिंग के लिए विधेयक जो सरकार लेकर आई है। न तो यह विधेयक भारत सरकार की गाइडलाइन को पूरा कर रहा है और छोटे कोचिंग वाले पर शिकंजा कसने की तैयारी है। लेकिन बड़े मगरमच्छ जो मुख्यमंत्री कहते हैं उनको फायदा पहुंचाने वाला यह बिल है आधा अधूरा बिल है। जनता के हित में नहीं है। यह बिल छात्रों के हित में नहीं है। कुछ कोचिंग संस्थान के अलावा हित में नहीं है। इसके लिए सरकार को इसे वापस देखना चाहिए और जब सुसाइड हो रहे हैं अभिभावकों को लूटा जा रहा है फॉर्मेलिटी करना चाहती है सरकार हम इसका विरोध करेंगे। राणा सांगा विवाद पर कहा कि राणा सांगा हमारे राजस्थान की शान है। उन्होंने जिस प्रकार से लड़ाइयां लड़ी इतने घाव सहते हुए लड़ाई लड़े उस पर कोई व्यक्ति क्या कहता है। वह अलग बात है वह हमारी धरती के लाल और उन्होंने इस राजस्थान राजपूताने का नाम ऊंचा किया लगातार इतिहास के साथ छेड़छाड़ जो कर रहे हैं। चाहे वह कोई भी हो किसी का इतिहास में काम होगा, योगदान कभी किसी का ज्यादा होगा, लेकिन इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। जो बातें कहीं जा रही है, उन पर लगाम लगाने की जरूरत है। हेट स्पीच जिस तरीके से भाजपा ने की है ग्रुप के जिस तरीके से बीजेपी की पोल खोल रहा है,वह सबके सामने है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज
विधानसभा चुनाव के चलते राजस्थान रॉयल्स के गुवाहाटी में होने वाले मैच जयपुर शिफ्ट होने की संभावना। 9 अप्रैल को...
पीएनजी का नया कनेक्शन 24 घंटे में मिलेगा : पाइप लाइन बिछाने के लिए तमाम मंजूरियों की जरूरत नहीं, सुजाता शर्मा ने कहा- एलपीजी वितरक के पास कोई कमी नहीं
क्यूबा में अचानक ब्लैक आउट से हाहाकार : अंधेरे में डूबे देश के एक करोड़ लोग, बिजली गुल होने से लोग परेशान
सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक : एमएसपी खरीद में गड़बड़ी मिलने पर उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार, दक ने कहा- दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
आईपीएल-2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को लगा झटका, शुरू के मैचों से बाहर रह सकते है हेजलवुड-कमिंस  
हर घर जल की दिशा में प्रदेश का ऐतिहासिक कदम : मोदी का भजनलाल शर्मा ने जताया आभार, कहा- केन्द्र-राज्य में समन्वय से मिशन को मिलेगी गति
ऑनलाइन सिस्टम से सभी अस्पताल जुड़ेंगे : मरीजों का रिकॉर्ड रहेगा, RGHS में गड़बड़ी रुकेगी