टीकाराम जूली का केन्द्र सरकार पर हमला : अरावली के अस्तित्व में मंडरा रहा खतरा राजस्थान के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह, कहा- अरावली को बर्बाद करना बर्दाश्त नहीं
दोनों ही क्षेत्र अरावली में बसे हैं
अरावली को बचाने की लड़ाई अब किसी दल विशेष की नहीं, बल्कि प्रदेश के अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांसों को बचाने का सामाजिक धर्म है।
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अरावली पर्वतामाला के संरक्षण को लेकर केन्द्र सरकार ओर केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री पर हमला बोला है। जूली ने अरावली के अस्तित्व में मंडरा रहे खतरे को राजस्थान के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह करार देते हुए कहा है कि अरावली को बचाने की लड़ाई अब किसी दल विशेष की नहीं, बल्कि प्रदेश के अस्तित्व और हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांसों को बचाने का सामाजिक धर्म है।
केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना है कि जिनके कंधों पर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी है, वही आज विनाश की पटकथा लिख रहे हैं। मंत्री की शिक्षा अजमेर में हुई और वे अलवर का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों ही क्षेत्र अरावली में बसे हैं और पुष्कर जैसे तीथों की रक्षा करते हैं।

Comment List