7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

20 दिसंबर तक एफआईआर और 31 दिसंबर तक रिपोर्ट अनिवार्य

राजस्थान परिवहन विभाग में 7 डिजिट गड़बड़झाले को लेकर मुख्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। फर्जी दस्तावेजों से हुए पंजीयन मामलों में 20 दिसंबर तक एफआईआर और दोषी कर्मचारियों पर चार्जशीट भेजना अनिवार्य किया गया है।

जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग में सामने आए 7 डिजिट गड़बड़झाले को लेकर परिवहन मुख्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, जिन वाहनों में गलत तरीके से रिटेंशन कराया गया है या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुनः पंजीयन किया गया है, ऐसे सभी मामलों में 20 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी होगी।

मुख्यालय ने सभी आरटीओ-डीटीओ को 31 दिसंबर तक अंतिम रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गड़बड़ी में शामिल परिवहन कार्मिकों की पहचान कर उनके खिलाफ 16 सीसीए नियमों के तहत चार्जशीट की अनुशंसा भी 20 दिसंबर तक भेजनी होगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुराने पंजीकृत वाहनों और नए आवंटित वाहनों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। जिन वाहनों का पंजीयन फर्जी दस्तावेजों के जरिए किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर परिवहन कार्मिकों, वाहन मालिकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों पर भी एफआईआर दर्ज होगी।

परिवहन मुख्यालय ने सख्त लहजे में कहा है कि सभी लंबित मामलों में देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करना अनिवार्य होगा।

Read More झीलों की नगरी में अघोषित वाटर इमरजेंसी : स्टोरेज के फेर में शहर के पानी पर कैंची, शहर में गहराया जल संकट

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन  डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
लखावा-8 प्लांटेशन में प्लोटिंग कटवाने और फर्जीवाड़ा कर प्लांटेशन फेल होने का माना दोषी।
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत
राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
केरल में शिगेला का प्रकोप : कोझिकोड में बच्ची की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, निरीक्षण तेज