निजी बस ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम
24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे
बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव रविप्रकाश सैनी ने बताया कि निजी बस संचालकों कीे मांग को लेकर वह लंबे समय से आंदोलनरत है
जयपुर। निजी बसों में किराया बढ़ाने, अस्थाई परमिट की व्यवस्था ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन करने, चुनावों में निजी बसों को किराया 2250 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए करने सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी बस ऑपरेटर्स मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में निजी बसों का संचालन नहीं होगा।
बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव रविप्रकाश सैनी ने बताया कि निजी बस संचालकों कीे मांग को लेकर वह लंबे समय से आंदोलनरत है और समय समय पर ज्ञापन देकर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे है लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर निजी बस ऑपरेटर्स की समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से प्रदेशभर मे निजी बसों का चक्काजाम रहेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Nov 2026 17:34:10
राजस्थान की 37 जिला परिषदों के जिला प्रमुख चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर, बीकानेर, दौसा, सवाई...

Comment List