परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट

11 से 30 सितंबर तक लागू

परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट
रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के यात्री वाहनों को परिवहन विभाग ने टैक्स में राहत दी। 11 से 30 सितंबर तक अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर अधिकतम 10 दिन के लिए 6,500 रुपए टैक्स। सामान्यतः यह करीब 17 हजार रुपए। प्रति वाहन करीब 10,500 रुपए तक की बचत।

जयपुर। रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने मेले के दौरान अन्य राज्यों से रामदेवरा-जैसलमेर आने वाले यात्री वाहनों के टैक्स में छूट देने के आदेश जारी किए हैं। यह छूट 11 से 30 सितंबर तक लागू रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों को राहत मिलेगी। परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार अधिकतम 10 दिन की अवधि के लिए यात्री वाहन पर 6500 रुपए टैक्स लिया जाएगा। जबकि सामान्य स्थिति में 10 दिन के लिए करीब 17 हजार रुपए टैक्स बनता है। इस तरह श्रद्धालुओं को प्रति वाहन करीब 10,500 रुपए तक की टैक्स छूट मिलेगी।

विभाग ने मेले में आने वाले वाहनों की सुविधा और श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। संयुक्त परिवहन सचिव ओपी बुनकर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

 

Read More राठौड़ का गहलोत पर पलटवार- 28 दिन में निकाय, 22 दिन में पंचायत चुनाव; बोले- कांग्रेस ने 18 महीने में 13 चरणों में कराए थे चुनाव

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ‘सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों...
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाई कोर्ट की हरी झंडी, जुलूस निकालने पर रोक, दो घंटे चलेगा राजनीतिक कार्यक्रम
पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान