Weather Update : प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार, 11 सितंबर से बारिश का नया दौर

पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर सीमित रहने की संभावना

Weather Update : प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार, 11 सितंबर से बारिश का नया दौर
राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क, 11 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान प्रभावित। 12 से 15 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश बढ़ सकती है।

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल अधिकांश हिस्सों में शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास 11 सितंबर को नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 12 से 15 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के क्षेत्रों में है। यहां कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर सीमित रहने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में 13 से 15 सितंबर तक छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में भी 13-14 सितंबर को बारिश के आसार हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट ने लैंडिंग के दौरान टचडाउन के बाद दोबारा उड़ान भरी। पायलट...
परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट
भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
केन्या में एमपॉक्स से 19 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,298 हुई
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : मुख्य सचिव
जमीन मामला: अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही CID ने लिया एक्शन
असर खबर का : चीनी के भंडारण पर शिकंजा, घटाई डीलरों की स्टॉक सीमा