जैप्टो डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट

7 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट

जैप्टो डार्क स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट
शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

जयपुर। शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। रामनगरिया विस्तार के ए-ब्लॉक स्थित जे.डी.एस. मार्केटिंग वेयरहाउस में जांच के दौरान करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलो क्षतिग्रस्त और 7 किलो अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई गई। संयुक्त आयुक्त विजय प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में हुई कार्रवाई में कोल्ड रूम और डीप फ्रीजर का तापमान निर्धारित मानकों के विपरीत 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया। इसके चलते सरस और अमूल के दूध, दही व छाछ के पैकेट नष्ट करवाए गए। करीब 100 किलो क्षतिग्रस्त सामग्री बिना नॉट फॉर सेल टैग के मिली। वहीं मूसली, कैंडी और भुजिया सहित 7 किलो एक्सपायरी सामग्री भी नष्ट की गई।

निरीक्षण में स्टोर में पान मसाला-जर्दा थूकने के निशान, गंदगी तथा टूटे-जंग लगे रैक भी मिले। टीम ने पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। स्टोर से प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी होती है। विभाग ने प्रबंधन को तापमान, भंडारण और स्वच्छता व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट ने लैंडिंग के दौरान टचडाउन के बाद दोबारा उड़ान भरी। पायलट...
परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट
भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
केन्या में एमपॉक्स से 19 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,298 हुई
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : मुख्य सचिव
जमीन मामला: अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट से राहत खत्म होते ही CID ने लिया एक्शन
असर खबर का : चीनी के भंडारण पर शिकंजा, घटाई डीलरों की स्टॉक सीमा