सीटएसटी टीम की कार्रवाई : ट्रांसजेण्डर का बैग लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, इस्लाम खान की रही विशेष भूमिका

वारदात में प्रयुक्त दुपहिया वाहन बरामद किया

सीटएसटी टीम की कार्रवाई : ट्रांसजेण्डर का बैग लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, इस्लाम खान की रही विशेष भूमिका

जांच में सामने आया कि आरोपी अपना खर्च व शौक पूरा करने के लिए बैग छीनने की वारदात करते हैं।

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने मोती डूंगरी थाना इलाके में ट्रांसजेण्डर का बैग लूटने वाले गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट का माल चार सोने की चेन, सोने के कान के टॉप्स, एक सोने का ब्रेसलेट, एक जोड़ी चांदी की पायजेब और वारदात में प्रयुक्त दुपहिया वाहन बरामद किया है।

एडिशनल कमिश्नर क्राइम कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि सीएसटी के कांस्टेबल इस्लाम खान को सूचना मिली कि बैग छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य इलाके में घूम रहे हैं। सूचना पर टीम ने दबिश देकर फईम खान उर्फ शाहरुख (32) निवासी धन्नादास की बगीची आदर्श नगर और कमलेश उर्फ गोलू (24) कोतवाली टोंक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपना खर्च व शौक पूरा करने के लिए बैग छीनने की वारदात करते हैं। ये राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल, बैग एवं ई-रिक्शा में बैठकर जा रही सवारियों के बैग छीन लेते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 83,197 और निफ्टी...
जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार
सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन लेट होने पर मिलेगा पूरा रिफंड, जानें क्या कहता है IRCTC का नियम ?
आईसीसी टी-20 विश्व कप : लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया लगभग बाहर
ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ
रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़