राजस्थान के दो चर्चित हत्यारों की अनोखी प्रेम कहानी : पैरोल लेकर हत्या की आरोपी प्रिया सेठ और हनुमान करेंगे शादी, दूसरे परिवार उजाड़ने वाले खुद बसा रहे अपना जीवन

जेल की सलाखों से पैरोल पर शादी तक का सफर

राजस्थान के दो चर्चित हत्यारों की अनोखी प्रेम कहानी : पैरोल लेकर हत्या की आरोपी प्रिया सेठ और हनुमान करेंगे शादी, दूसरे परिवार उजाड़ने वाले खुद बसा रहे अपना जीवन

ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कुख्यात हत्यारे अब जीवन साथी बनने जा रहे। ये दोनों प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद अलग-अलग हत्याकांडों के दोषी हैं, लेकिन ओपन जेल में बिताए समय ने उनकी किस्मत को एक नया मोड़ दिया। प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद उर्फ  जैक की यह प्रेम कहानी जेल की दीवारों से शुरू होकर अब शादी के मंडप तक पहुंचने को।

जयपुर। जयपुर की ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कुख्यात हत्यारे अब जीवन साथी बनने जा रहे हैं। ये दोनों प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद अलग-अलग हत्याकांडों के दोषी हैं, लेकिन ओपन जेल में बिताए समय ने उनकी किस्मत को एक नया मोड़ दिया। प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद उर्फ  जैक की यह प्रेम कहानी जेल की दीवारों से शुरू होकर अब शादी के मंडप तक पहुंचने को है। हाईकोर्ट के निर्देश पर मिली पैरोल के दौरान दोनों 23 जनवरी को अलवर के बड़ौदामेव में सात फेरे लेंगे। शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन दिनों के उत्सव की डिटेल्स दी गई हैं। 

प्रिया सेठ : हनी ट्रैप से शुरू हुआ खूनी खेल
मई 2018 में प्रिया ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा के साथ मिलकर एक युवक दुष्यंत को हनी ट्रैप में फंसाया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इस मामले में प्रिया और दीक्षांत दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जेल जाने से पहले प्रिया दीक्षांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब उसने उसे छोड़ दिया है। प्रिया की उम्र 33 साल है और वह जयपुर सेंट्रल जेल से सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट हुई थी, जहां उसकी मुलाकात हनुमान से हुई। प्रिया डेटिंग ऐप के मार्फत अमीर घरों के युवकों को फंसाती और उनको ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठती थी। 

प्रेमिका के लिए मिटा दिया
हनुमान प्रसाद की कहानी और भी खौफनाक है। अक्टूबर 2017 में अलवर में उसने अपनी गर्लफ्रेंड संतोष शर्मा (ताइक्वांडो प्लेयर) के साथ मिलकर उसके पति और चार बच्चों की हत्या कर दी। संतोष हनुमान से 10 साल बड़ी थी और दोनों का अफेयर चल रहा था। हनुमान ने संतोष के पति बनवारी लाल (45), बेटे मोहित (17), हैप्पी (15), अज्जू (12) और भतीजे निक्की (10) की जानवर काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। खुलासा हुआ कि हत्यारों ने पहले नींद की गोलियां देकर सभी को बेहोश किया फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी। हनुमान उदयपुर में बीपीएड की ट्रेनिंग कर रहा था, जहां 2014 में एक टूर्नामेंट के दौरान संतोष से उसकी दोस्ती हुई। संतोष के पति को शक होने पर दोनों ने दो साथियों कपिल और दीपक की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। हनुमान की उम्र 32 साल है और अब उसने संतोष को छोड़कर प्रिया को चुना है। संतोष भी इस मामले में सह-आरोपी है और उम्रकैद काट रही है।

जेल में प्रेम कहानी 
प्रिया और हनुमान दोनों जयपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। करीब एक साल पहले उन्हें सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट किया गया। ओपन जेल में शिफ्ट होने के बाद दोनों के बीच छह महीने पहले अफेयर शुरू हुआ। पिछले चार महीनों से वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नवंबर 2025 में दोनों ने शादी का फैसला लिया और अपने परिवारों को सूचित किया। दिसंबर में पैरोल के लिए आवेदन किया गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने पैरोल मंजूर की। शादी के कार्ड को पैरोल के लिए सबूत के रूप में कोर्ट में पेश किया गया।  

Read More Weather Update : शीतलहर और ठिठुरन से मिली राहत, आज 12 जिलों में कोहरे की चेतावनी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जीआरयू के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी। हालत गंभीर, रूस ने हत्या के...
शुरुआती गिरावट के बाद चढ़े घरेलू शेयर बाजार, छोटी कंपनियों में दिखी बिकावाली
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा: यूरोप में वंदेभारत जैसी ट्रेन का किराया 20 गुना ज्यादा, हमारी ट्रेन में सुविधा 21 गुना ज्यादा
पीएनबी बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी मैनेजर को मथुरा से पकड़ा, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश असफल
Weather Update : प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव, दिन में तेज धूप कर रही परेशान ; सुबह शाम ठंड
लोकभवन में दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास; आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस