रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

मॉस्को में रूसी खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख पर हमला

रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के डिप्टी चीफ जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर मॉस्को में हुआ जानलेवा हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

जीआरयू के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी। हालत गंभीर, रूस ने हत्या के प्रयास की जांच शुरू की।

मॉस्को। रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी (जीआरयू) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव शुक्रवार को मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राजधानी के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत के पास घात लगाकर बैठे हमलावर ने जनरल अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। हमले के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुयी है। रूसी जांच समिति ने इस घटना को हत्या के प्रयास का मामला मानते हुए आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जनरल अलेक्सेयेव 2011 से जीआरयू में दूसरे सबसे शक्तिशाली अधिकारी के पद पर तैनात हैं और यूक्रेन युद्ध की रणनीतियों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय विवादों से उनका पुराना नाता भी रहा है। यूक्रेन उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराधी मानता है। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ(ईयू) ने उन पर 2018 में सैलिसबरी (यूके) में रूसी डबल एजेंट सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी पर नोविचोक नर्व एजेंट से हमला कराने का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था। इस कारण वे ईयू के प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान साइबर हमलों और हस्तक्षेप के आरोपों के चलते अमेरिका ने भी उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। 

साल 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह के दौरान, अलेक्सेयेव उन प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने विद्रोहियों के साथ बातचीत की थी। रूस में पिछले कुछ समय में कई हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। इस ताजा हमले ने मॉस्को की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

 

Read More हिजबुल्ला पर इजरायल का बड़ा हमला: 31 लोगों की मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम, अन्य 149 घायल 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी