शुरुआती गिरावट के बाद चढ़े घरेलू शेयर बाजार, छोटी कंपनियों में दिखी बिकावाली

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

शुरुआती गिरावट के बाद चढ़े घरेलू शेयर बाजार, छोटी कंपनियों में दिखी बिकावाली

रुपये में कमजोरी के बावजूद दिग्गज शेयरों की खरीद से सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती रही।

मुंबई। रुपये में रही गिरावट और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच दोपहर बाद दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 266.47 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 50.90 अंक चढ़कर 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। 

बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में बिकावाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर का सूचकांक 2.27 प्रतिशत चढ़ा। निजी बैंक, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में भी तेजी रही। वहीं, निफ्टी आईटी सूचकांक 1.47 प्रतिशत लुढ़क गया। फार्मा, ऑटो, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में भी गिरावट रही। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस और टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अडानी पोर्टस, एशियन पेंट्स और इटरनल के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, सनफार्मा, इंडिगो, ट्रेंट और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए। 

आईटीसी में पांच प्रतिशत का जबरदस्त उछाल रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर तीन प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनीलिवर का ढाई प्रतिशत और भारती एयरटेल का दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Read More भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की...
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला