एयरपोर्ट पर हंगामा : कुल्लू जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों में रोष 

कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी

एयरपोर्ट पर हंगामा : कुल्लू जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों में रोष 
कई यात्रियों की एयरलाइन कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई। यात्रियों ने असुविधा और सही जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब अलायंस एयर की कुल्लू जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। फ्लाइट सुबह 5:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन पहले यात्रियों को बताया गया कि यह करीब डेढ़ घंटे देरी से चलेगी। बाद में एयरलाइन ने जानकारी दी कि कुल्लू में खराब मौसम के चलते उड़ान संभव नहीं है। इसलिए फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अचानक हुई इस घोषणा से यात्री भड़क उठे और एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे। 

कई यात्रियों की एयरलाइन कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई। यात्रियों ने असुविधा और सही जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई। एयरपोर्ट पर हालात को संभालने में कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Tags: airport

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई