व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस से ओवर स्पीड पर कसेेगी लगाम : रफ्तार पर तकनीकी पहरा, सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत होगी कम

मॉनिटरिंग के लिए जयपुर मुख्यालय में कंट्रोल रूम

व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस से ओवर स्पीड पर कसेेगी लगाम : रफ्तार पर तकनीकी पहरा, सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत होगी कम

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अपनी बसों की रफ्तार पर तकनीकी पहरा लगा रहा है। रोडवेज प्रशासन बसों में ओवर स्पीड  पर लगाम कसने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस लगा रहा। सूत्रों के अनुसार रोडवेज प्रशासन सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत को कम करने के लिए बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम डिवाइस लगा रहा।

अजमेर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अपनी बसों की रफ्तार पर तकनीकी पहरा लगा रहा है। रोडवेज प्रशासन बसों में ओवर स्पीड  पर लगाम कसने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) डिवाइस लगा रहा है। सूत्रों के अनुसार रोडवेज प्रशासन सड़क सुरक्षा के साथ डीजल की खपत को कम करने के लिए बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) डिवाइस लगा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जयपुर मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। 

इस तरह करेगा काम: नई व्यवस्था के अंतर्गत रोडवेज की एक्सप्रेस बसों के लिए अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। जैसे ही कोई बस का ड्राइवर इस सीमा को पार करेगा, कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट बजेगा। अलर्ट मिलते ही संबंधित डिपो के यातायात प्रबंधक को कंट्रोल रूम से फोन किया जाएगा और उसको  बस नंबर, रूट व मौजूदा स्पीड की जानकारी दी जाएगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान