उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

नुक्कड़ नाटक एवं सतर्कता संगोष्ठी भी आयोजित

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक जयपुर रवि जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक जयपुर रवि जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई। शपथ में सभी को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील रहने,साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई।

साथ ही सत्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा मंडल कार्यालय में रेलवे अधिकारियो-कर्मचारियों को सतर्कता विषय पर व्याख्यान दिये जायेगें साथ ही कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं सतर्कता संगोष्ठी भी आयोजित किये जायेगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…