वीवीआईपी विजिट : तपती धूप में जाम में फंस गया शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन

15 मिनट के रास्ते को पार करने में लग गया एक से डेढ़ घंटा

वीवीआईपी विजिट : तपती धूप में जाम में फंस गया शहर, रेंग-रेंग कर चले वाहन

गौरतलब है कि वेंस की सुरक्षा के लिए 8 आईपीएस, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर समेत 2200 पुलिसकमी तैनात किए हैं।

जयपुर। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब परिवार के साथ जयपुर घूमने निकले तो शहर के लोग जाम में फंस गए। सुरक्षा के लिहाज से अतिव्यस्ततम जेएलएन और टोंक रोड पर यातायात रोक दिया गया। आमजन से खचाखच भरे रहने वाले परकोटे से आमेर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया। इससे तपती दोपहरी में आमजन जाम में फंस गया। वेंस के काफिले के आने-जाने से करीब एक घण्टे पहले रास्ते रोककर रूट डायवर्जन किया तो आमजन को गन्तव्य तक पहुंचने को करीब दस किमी तक का चक्कर काटना पड़ा। 15 मिनट के रास्ते को पार करने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया।

गौरतलब है कि वेंस की सुरक्षा के लिए 8 आईपीएस, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर समेत 2200 पुलिसकमी तैनात किए हैं। इनके अलावा आरएसी की दो कम्पनियों और ईआरटी की 3 टीमों के अलावा उच्चस्तरीय चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को भी शामिल किया था। वेंस की सुरक्षा के लिए अमेरिका से भी 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम लगाई है। जानकारी के अनुसार महारानी कॉलेज परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को दोपहर के वक्त लौटने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। राजस्थान यूनिवर्सिटी में मौखिक परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। अब ये आगे सोमवार को होंगी। 

यहां लगाने पड़े चक्कर
जेएलएन मार्ग के ट्रेफिक को पुलिस ने कई बार रोका और यातायात झालाना केन्द्रिय विद्यालय-3 से ओटीएस चौराहे तक नो-एंट्री रखी गई। चारदीवारी से लेकर आमेर तक सभी वाहनों का संचालन रोका गया। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान टोंक रोड और जेएलएन मार्ग को रोका गया तो झालाना बाईपास से सांगानेर टोंक रोड जाने वालों को जगतपुरा-7 नंबर स्टैण्ड होकर करीीब दस किलोमीटर तक का चक्कर काटना पड़ा। एसएमएस और जेएलएन के बाहर मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण परकोटे में लोग छोटी-छोटी गलियों में होकर निकले तो वहां भी जाम लग गया। 

 

Read More पर्यावरण संघर्ष समिति का खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू, हजारों लोगों ने खेजड़ी वृक्ष बचाने के लिए मजबूत कानून बनाने की भरी हुंकार

Post Comment

Comment List

Latest News

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव 20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर...
कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन