जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जलदाय को सितंबर तक करनी होगी निविदाएं

उच्चस्तरीय बैठक के बाद जलदाय विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए

जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जलदाय को सितंबर तक करनी होगी निविदाएं
राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन (JJM) और अमृत 2.0 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं

जयपुर। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन (JJM) और अमृत 2.0 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 

गत दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद जलदाय विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। JJM की गाइडलाइंस के अनुसार कुछ कार्यों में अधिक समय लग सकता है। साथ ही, बिजली लागत को कम करने के लिए विभाग ने डिस्कॉम से स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समन्वय किया है, जिससे लगभग 50% बिजली खर्च में कमी आएगी। मिशन के तहत सभी लंबित निविदाओं की समीक्षा कर सितंबर 2025 तक कार्यादेश जारी करने, एफएचटीसी की औसत प्रगति बढ़ाने, विभागीय समन्वय के मुद्दों का शीघ्र समाधान करने तथा 1272 किमी लंबी सड़क मरम्मत कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूरा करने, फिजिकल इंस्पेक्शन और मॉनिटरिंग टूल्स के प्रभावी उपयोग तथा बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश जारी किए है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश