मानसून की अच्छी बारिश के लिए जल संसाधन विभाग करेगा बांधों पर पूजा-अर्चना

पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत होगी

मानसून की अच्छी बारिश के लिए जल संसाधन विभाग करेगा बांधों पर पूजा-अर्चना

जल संसाधन विभाग इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश के लिए विशेष पूजा अर्चना करने की योजना तैयार कर रहा है।

जयपुर। जल संसाधन विभाग इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश के लिए विशेष पूजा अर्चना करने की योजना तैयार कर रहा है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेशभर के नदी-नालों और बांधों पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत होगी। पिछले साल मानसून की अच्छी बारिश के कारण 400 से अधिक बांध लबालब हो गए थे, जिससे जल महोत्सव मनाया गया था।

इस बार भी विभाग को उम्मीद है कि मानसून अच्छी बारिश लेकर आएगा और जल स्रोत भरपूर रहेंगे। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पहल के जरिए विभाग प्रदेश में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसून की बारिश के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देना चाहता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन