जल संसाधन विभाग : बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहरों व बांधों की पाल की होगी मरम्मत, सभी मरम्मत कार्य 30 दिनों के भीतर पूरे होंगे

इकलेरा सिंचाई परियोजना की क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत

जल संसाधन विभाग : बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहरों व बांधों की पाल की होगी मरम्मत, सभी मरम्मत कार्य 30 दिनों के भीतर पूरे होंगे

जल संसाधन विभाग ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई नहरों और बांधों की पाल की मरम्मत को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बारां जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ी नहरों और पाल की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी मरम्मत कार्य 30 दिनों के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आगामी सिंचाई सत्र में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई नहरों और बांधों की पाल की मरम्मत को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बारां जिले में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ी नहरों और पाल की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी मरम्मत कार्य 30 दिनों के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आगामी सिंचाई सत्र में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार महोदरी सिंचाई परियोजना, कालीसोत सिंचाई परियोजना, अहमदी सिंचाई परियोजना, नाहरगढ़ सिंचाई परियोजना, छत्रपुरा सिंचाई परियोजना और इकलेरा सिंचाई परियोजना की क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही सेमली फाटक बांध की पाल पर रेनकट, खटका बांध की रेनकट, रामपुरा तालाब की पाल, सहरोल तलहटी की पाल, बगदेव तालाब की पाल तथा नारायणखेड़ा नहर की मरम्मत भी प्रस्तावित है। इसके अलावा रातई बांध की माइनरों और केलवाड़ा बांध की नहर पर हुए रेनकट की मरम्मत भी कराई जाएगी।

वहीं बीसलपुर परियोजना की बायीं मुख्य नहर के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह अवाप्ति नहर की आरडी 4.50 किलोमीटर से लेकर 9.50 किलोमीटर तक की जाएगी। ग्राम भैरूपुरा बोटूंदा की शेष रही भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त कलेक्टर (पुनर्वास) बीसलपुर परियोजना को अधिकृत किया गया है। विभाग का मानना है कि इन कार्यों के पूरा होने से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब