Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में संभावना

कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में संभावना

प्रदेश में कल से दो दिन मावठ हो सकती है। इससे सर्दी का असर बढ़ेगा और ठिठुरन भी तेज होगी। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसंबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट है।

जयपुर। प्रदेश में कल से दो दिन मावठ हो सकती है। इससे सर्दी का असर बढ़ेगा और ठिठुरन भी तेज होगी। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसंबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट है। वहीं, आज भी अलवर, भरतपुर सहित शेखावाटी के एरिया में सुबह घना कोहरा रहा। यहां कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। एक जनवरी की शाम से से ही प्रदेश में घना कोहरा पड़ने और अगले कुछ दिन कोहरा रहने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय