Weather Update : उत्तर भारत से आई सर्द हवाओं का असर कम, तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश में अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी

Weather Update : उत्तर भारत से आई सर्द हवाओं का असर कम, तापमान में बढ़ोतरी

देश के उत्तरी राज्यों से प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं का प्रभाव अब थोड़ा कम हो गया है। इस कारण माउंट आबू सहित शेखावाटी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है और सर्दी से कुछ राहत मिली है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं, माउंट आबू समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर एक डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर। देश के उत्तरी राज्यों से प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं का प्रभाव अब थोड़ा कम हो गया है। इस कारण माउंट आबू सहित शेखावाटी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है और सर्दी से कुछ राहत मिली है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं, माउंट आबू समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर एक डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया।

इसमें अगले 2 सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान इसी तरह का रहने की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह कैसा मौसम रहेगा इसका पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 दिसंबर तक प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 या 3 डिग्री नीचे रह सकता है। इसके अलावा राज्य में अगले 2 सप्ताह मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान