Weather Update : प्रदेश में मौसम ने ली फिर करवट, 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

Weather Update : प्रदेश में मौसम ने ली फिर करवट, 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। सर्दी बढ़ गई है और कोहरा भी छाया हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया। शीतलहर के कारण सीकर, अलवार सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई।

जयपुर। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। सर्दी बढ़ गई है और कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के कारण सीकर, अलवार सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। केंद्र ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर बीती रात राज्य में कोहरा, धुंध रही और सर्द हवां से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम के साथ दिन में भी सर्दी तेज रही। सबसे ज्यादा ठंडा एरिया बुधवार को पाली रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा। सर्द हवा चल सकती है। 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरटीई प्रवेश 2026:  10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत
संयुक्त अभिभावक संघ ने आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत...
स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें