क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी

जयपुर: सड़क हादसे में पांच की मौत

क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी

जयपुर के चाकसू में कार और ट्रेलर की टक्कर में मध्य प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार ट्रेलर में जा घुसी।

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में हुए भीषण ट्रेलर कार हादसे में महिला टीचर समेत पांच जनों की मौत हो गई। कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरक ट्रेलर में फंस गई। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी जने मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इनमें एक महिला टीचर भी शामिल थीं। ये सभी जने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी सीकर के दर्शन करने लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को साइड में खड़ा करवाया। हादसे में चार जनों रेशमा, पियूष राय, रजक  शानू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला और जाम को खुलवाया। 

सभी मृतक थे परिचित 

पुलिस ने बताया कि रेशमा चालक अनुराग, शानू और रजक समेत पियूष के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए आई थीं। 13 फरवरी को ये सभी दर्शन कर खाटूश्याम के लिए निकल गए। रजक अनुराग का दोस्त था और पियूष से जान-पहचान थी। हादसे में मौत का शिकार हुई रेशमा जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी टीचर थीं। 

ये हुए मौत के शिकार

Read More प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि टिगरिया मोड बाईपास एनएच 52 पर ट्रक और कार में हुए भीषण हादसे में कार सवार शानु सुकरवार (25) पुत्र पप्पु सुकरवार निवासी इन्द्रा नगर केन्टोनमेल्टवार्ड केन्ट जबलपुर मध्य प्रदेश, रेश्मा श्रीवास्तव (54) पत्नी अखिलेश निवासी जद्दानगर जबलपुर मध्यप्रदेश, रजक राहुल (27) पुत्र बबलु रजक निवासी खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी मध्य प्रदेश, पियूष राय (26) पुत्र राजेश राय निवासी नियर कंटगी बाईपास मदर टेरेसा शंकर नगर माडोताल जबलपुर मध्यप्रदेश और अनुराग रजक (24) पुत्र राजकुमार निवासी शंकर नगर करमेता कटेगी रोड खेरमाई मंदिर के पीछे न्यू वार्ड 73 जबलपुर सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक सत्यनारायण निवासी काछोला भीलवाडा को दस्तयाब कर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन ट्रक एवं कार को जब्त कर लिया है। 

Read More तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम