उपचुनाव में 7 सीटों पर भाजपा को वोट विकास की गारंटी को करेगा मजबूत : भजनलाल 

हर मत विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करेगा

 उपचुनाव में 7 सीटों पर भाजपा को वोट विकास की गारंटी को करेगा मजबूत : भजनलाल 

ऊर्जा में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने को अक्षय और थर्मल परियोजनाआं के 2.24 लाख करोड़ के निवेश को मंजूरी दी। पेपरलीक के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सात सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकर संदेश जारी कर कहा है कि इन सीटों पर भाजपा को वोट राजस्थान में विकास के सरकार की ओर से हो रहे कामों की गारंटी को और अधिक मजबूत करेगा। उपचुनावों में भाजपा को वोट से विकास, सुशासन और स्थितरता को और अधिक मजबूत करें। हर मत विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करेगा। सरकार बनते ही पीकेसी-एकीकृत ईआरसीपी, यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। कांग्रेस सरकार ने इसे लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया था। ऊर्जा में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने को अक्षय और थर्मल परियोजनाआं के 2.24 लाख करोड़ के निवेश को मंजूरी दी। पेपरलीक के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

एसओजी अब तक 190 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वायदों पर खरे उतरे। युवाओं को एक साल में 1.11 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया की सौगात दी। 450 रूपए में रसोई गैस सिलेन्डर, पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर जनता को राहत दी। धात्री महिलाओं की सहायता राशि 6500 रूपए, किसान सम्मान निधि योजना में वित्तीय सहायता बढ़ाकर 8 हजार की। किसानों को निधि से 65 लाख खातों में 653 करोड़ सीधे दिए। उपचुनावों में आपके मत से समर्थन मिलेगा। 

 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
राज्य सरकार ने माइंस और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रणालियों को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की पहल की है।...
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
प्रवासी राजस्थानी दिवस : अपनेपन और विकास के संगम के लिए राजस्थान तैयार, उद्योगपतियों में उत्साह
यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया
सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार